Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

India-1stNews





बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव सुजानदेसर क्षेत्र में कच्छावा शमसान के पास सड़क के पास मिला है। जैसे ही आसपास के लोगों ने इसे देखा तो एकबारगी हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया शव करीब 35 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है। हालांकि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस द्वारा पीबीएम अस्पताल लेकर गए। इस दौरान दोनो संस्थाओं के हाजी जाकिर, सोयेब भाई अब्दुल सत्तार, रमजान, ताहिर हुसैन, जुनैद, ताहिर हुसैन, राजकुमार खडग़ावत, आशुराम कच्छावा आदि मौजूद रहें।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562