Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

म्यूजियम सर्किल पर फायरिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप जब्त, एक सिपाही निलंबित

India-1stNews





बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली रूट पर चलने वाली बस के चालक पर फायरिंग के मामले में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटनास्थल पर मौके पर तैनात सिपाही व होमगार्ड की लापरवाही मानते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि जस्सूसर गेट निवासी सुरेन्द्र पुत्र गोकुलसिंह राजपूत, राकेश पुत्र रामकुमार माली एवं पुखराज पुत्र बनवारी कुम्हार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में उपयोग ली गई कैम्पर गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ चार, पुखराज के खिलाफ दो एवं राकेश पर एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।


कंधे के पीछे हड्डी में फंसी गोली
चिकित्सकों के मुताबिक घायल रामसिंह के कंधे के पीछे हड्डी में गोली फंसी है। उसकी सभी जरूरी जांचें कराई गई हैं। मंगलवार को ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।रोडवेज बस में चालक रामसिंह अनुबंधित और परिचालक लेखराम स्थाई कर्मचारी है।

लापरवाही पर यातायात थाने का सिपाही निलंबित
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने म्यूजियम सर्किल पर घटना के दौरान वहां तैनात सिपाही व होमगार्ड की लापरवाही मानी। यातायात पुलिस थाने में सिपाही सत्यनारायण पुत्र चोरुलाल को निलंबित कर दिया। आईजी का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में बदमाश वारदात कर रहे हैं, यह गंभीर है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562