Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

फंदे पर लटका मिला युवक शव, विवाहिता ने फाँसी लगा किया सुसाइड

India-1stNews






बीकानेर। दो अलग अलग जगहों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली जिसमे पहला मामला शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहाँ 25 वर्षीय एक विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिसका शव फिलहाल पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस भी पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका अलका (25) पत्नी देवकिसन वाल्मीकि निवासी सरदारशहर हाल शिवबाड़ी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वही दूसरा मामला नाल थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई जयमलसर निवासी भानीराम ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका छोटा भाई लिच्छुराम 10 सितंबर को शाम को खाना खाने के बाद हमेशा की तरह कमरे में जाकर सो गया।

जब सुबह उसे उठाने के लिए गये तो दरवाजा अंदर से बंद था। आवाजा लगाई, दरवाजा खटखटाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में पीछे की खिड़की से देखा तो रस्सी से फंदा लगा रखा था। उसके बाद परिजन लिच्छुराम को पीबीएम हॉस्पिटल ले गए, , जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement