Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

फिर गरमाई बीकानेर निगम की सियासत, देखे वायरल वीडियो

India-1stNews






बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में गर्मा गर्मी का दौर कोई नया नही है । यहां किसी न किसी मुद्दे पर जुबानी जंग जारी ही रहती है । पिछले दिनों निगम सचिव हंसा मीणा पर आरोप लगाते  हुए एक वीडियो जारी किया गया था की निगम सचिव ने पट्टा जारी करने हेतु राशी की मांग की है, निगम सचिव द्वारा 50 हजार रुपए मांगने का आरोप परिवादी ने लगाया था, इसी मामले में नया मोड़ तब आ गया जब आरोप लगाने वाले शख्स ने नया वीडियो जारी कर के यह कहके माफी मांग ली की मेने किसी के दबाव और बहकावे में आकर सचिव हंसा मीणा पर गलत आरोप लगा दिए थे, यह वीडियो निगम के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है की पट्टा बनवाना आम नागरिक के लिए वैसे दूर की कौड़ी साबित हो रहा है ऊपर से ऐसे विवाद निगम की छवि और धूमिल कर रहे है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562