Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

म्यूजियम सर्किल पर फायरिंग, एक व्यक्ति हुआ घायल

India-1stNews






बीकानेर। शहर के सदर थाना इलाके में एक कैम्पर गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने बस पर गोलियां चलाने से खलबली मच गई है। बताया जा रहा है कि म्यूजियम चौराहे पर कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आएं कुछ युवकों ने एक बस पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है, घायल व्यक्ति को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी तेजेस्वनि गौतम पहुंची है अस्तपाल। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से दिल्ली चलने वाली रोड़वेज व उदयपुरवाटी से बीकानेर चलने वाली रोड़वेज बस के चालकों के बीच बातचीत हो गई थी। उसके बाद उदयपुरवाटी वाली बस के आदमी कैंपर गाड़ी लेकर आ गए। बदमाशों ने आते ही बस पर फायरिंग शुरू कर दी। रामसिंह के पीठ पर गोली लगी। जिसे पुलिस वाहन में ही पीबीएम ले जाया गया। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को राउंड अप कर लिया है। वहीं अन्य कई तलाश जारी है। एसपी तेजस्वनी गौतम स्वयं आरोपियों की तलाश में लगी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562