Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

विवाहिता को डिग्गी में गिराकर मार देने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews







बीकानेर। मारपीट कर विवाहिता को डिग्गी में गिराकर मार देने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला इस्तगासे के जरिए दर्ज किया गया है। दरअसल, मामला अगस्त माह का बताया जा रहा है, किंतु इस्तगासे के आधार पर अब दर्ज किया गया है।

इस्तगासे में मृतका के चाचा जालबसर निवासी चेतनराम पुत्र मघाराम ने ससुराल पक्ष के लोगों ऊपनी गांव निवासी रामलाल, पुरखाराम, परमेश्वरलाल पुत्रगण आसुराम, आसुराम पुत्र भागुराम, शांति देवी पत्नी आसुराम पर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने 6-31 अगस्त के बीच उसकी भतीजी द्रोपदी के साथ मारपीट की तथा उसको पानी की डिग्गी में गिराकर मार डाला। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562