Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

निजी स्कूल बस और पिकअप की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, घायल बच्चों को लाया गया ट्रोमा सेंटर

India-1stNews






बीकानेर में जयपुर रोड पर एक प्राइवेट स्कूल की बस और पिकअप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिससे करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है। घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल के समय बस वृंदावन ऐनक्लेव की ओर जा रही थी। ये बस इसी कॉलोनी में स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। बस स्कूल की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही पिकअप ने इसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों को सीट, हैंडल और फर्श से जोरदार चोट लगी है। बस के शीशे भी टूट गए हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के घायल हाेने से अस्पताल में भी एक बारगी अफरा तफरी मच गई। सीनियर डॉक्टर्स को भी ट्रोमा सेंटर बुलाया गया है। दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस को काफी नुकसान पहुंचा है।

ये बच्चे हुए घायल

मोनिका (16), खुशबू (13), खुशी बिश्नोई (14), खुशी (10), आदित्य (9), निशा (10), कुलदीप (5), उर्वी (5), भाविका (10), युवराज (6), रिद्धि (9) घायल हो गए हैं। घटना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562