Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

महिला की फ़ोटो डीपी पर लगा मांगे रुपये, बदनाम करने की मिली धमकी, गंगाशहर थाने पहुंचा मामला

India-1stNews





बीकानेर। फोटो को अपने फोन पर डीपी बनाकर महिला से रुपए मांगना व बदनाम करने की धमकी देने का मामला गंगाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को परिवाद भिजवाया और जहां डाक के जरिए थाने में परिवादी पहुंचाया गया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा ने दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार उदयरामसर निवासी जमना नाम की महिला ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि मुक्ताप्रसाद निवासी ओमप्रकाश सोनी ने उसके फोन पर फोन कर गाली-गलौज की तथा उसके फोटो का आरोपी ने अपने फोन में डीपी बनाकर 50 हजार रुपए की मांगे और नहीं देने पर बदनाम कर देने की धमकी दी। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर धारा 384, 506 व एसी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच सीओ मुकेश सोनी कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement