Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर में फ़ैल रही नशे की गंदगी, लेडी नशा माफिया से जुड़े है तार!

India-1stNews





पत्रकार:रोशन बाफना की एक्सलूसिव रिपोर्ट

बीकानेर। गंगाशहर में नशा माफियाओं की सक्रियता बढ़ने की ख़बर है। यहां गांजे वाली सिगरेट युवाओं का भविष्य धुंआ धुंआ कर रही है। सूत्रों की रिपोर्ट पर पड़ताल करने पर सामने आया है कि चांदमल जी बाग के आसपास गांजे वाली ज्वाइंट सिगरेट बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक औरत नशे का अवैध धंधा चला रही है। ये पचास रूपए में एक सिगरेट बेचती है। सूत्रों का कहना है कि गंगाशहर के मुख्य बाजार क्षेत्र का एक पानवाला भी ज्वाइंट सिगरेट बेचता है। इसका लेडी नशा माफिया से भी कनेक्शन बताया जा रहा है। माल की अनुपलब्धता पर ग्राहकों को चांदमल जी बाग क्षेत्र की लेडी नशा माफिया के पास भेजा जाता है। 

गंगाशहर में फ़ैल रही नशे की गंदगी को समय रहते साफ नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब गंगाशहर के युवा बर्बाद हो जाएंगे। अब देखना यह है कि गंगाशहर पुलिस अपनी खोजी ताकत का उपयोग कर नशा माफियाओं पर कार्रवाई करती है या बात आई गई कर इतिश्री कर लेती है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement