Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अश्लील वीडियो एडिट कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की हद, युवक युवती के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर। (धार्मिक गीत कव्वाली) को अश्लील फोटो, अश्लील वीडियो अश्लील भाषा के साथ इंस्टाग्राम पर अपलोड कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है।

मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी सम हुसैन पुत्र अशरफ अली की कव्वाली से जुड़ा है। सद्दाम ने रिडमलसर सिपाहियान निवासी रिया खान व खाजूवाला, अनूपगढ़ निवासी अनिल अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार खनरिया8389 नाम की आईडी से यह आपराधिक कृत्य किया गया है। परिवादी का कहना कि उसने इस कृत्य की शिकायत रिया के घर जाकर भी की मगर उन्होंने अनिल अरोड़ा द्वारा ऐसा करना बताया। आरोप है कि सद्दाम की फोटो भी एडिट कर डालकर अश्लील भाषा के साथ कव्वाली में लगाई गई। ऐसा एक बार नहीं बल्कि चार बार किया गया। आरोप है कि गांव की महिलाओं व युवतियों के फोटो भी एडिट कर अश्लील वीडियो में लगाए गए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 295-ए व 34 सीआईटी एक्ट की धारा 67 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562