Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews





बीकानेर। मानसिक रूप से परेशान एक युवक मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आ गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना नापासर थाना इलाके में हुई जहां सूडसर निवासी 22 वर्षीय शिवलाल पुत्र रेवतराम जाट ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के चाचा सीताराम जाट ने नापासर थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा शिवलाल मंगलवार को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला जो देर रात तक घर नहीं लौटा। देर रात उन्हें सूचना मिली की शिवलाल की ट्रेन से मौत हो गयी है। युवक गत दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562