Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा कर लौट रहे थे, हुई कार और ट्रक में भीषण भिड़ंत, हादसे में पांच लोग हुए गंभीर घायल

India-1stNews






बीकानेर। रामदेवरा पदयात्रियों की सेवा कर अपने घर लौट रहे सेवादल की कार व डंपर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए। जिनमें चार को जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा 4 घायलों को बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया है। यह हादसा बीती देर रात नोखा के काकड़ा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बीदासर के मौलासर गांव निवासी एर्टिगा में सवार 8 व्यक्ति पैदल यात्रियों के संघ में भोजन सेवा करके अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान नोखा उपखण्ड के काकड़ा गांव के पास सडक़ हादसा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे की सूचना मिलने पर नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्रोई जिला अस्पताल पहुंचे।

इन्हें किया बीकानेर रैफर
मोलासर निवासी रामधन गोदारा, कालूराम जाट, रामसिंह राजपूत, झंवरीलाल जाट

प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी
शंकर लाल, कृष्ण गोदारा, जसराज व एक अन्य को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562