Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पानी की डिग्गी में मिला चाची व जेठूते का शव

India-1stNews






बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से इस वक्त बड़ी सामने आई है। जहां गांव सेरूणा निवासी एक जेठूते की चाची के साथ पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गयी। बीतीरात गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित एक खेत में बनी डिग्गी में 26 वर्षीय हड़मान तथा 30 वर्षीय उसकी चाची नानू पत्नी गणपत मेघवाल की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर रात दो बजे सेरूणा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार गांव के पास ही स्थित भंवरलाल जाट के खेत में बनी डिग्गी में मध्यरात्री दोनों चाची-जेठूता पहुंचे और एक साथ डिग्गी में छलांग लगा दी।

करीब 22 फीट गहरी डिग्गी में 20 फीट पानी भरा हुआ था। जिसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों के जूते, मोबाइल फोन डिग्गी के पास बाहर ही रखे मिले। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दोनों के शव मोर्चरी में रखवाये गए है, जहां अब पोस्टमार्टम होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562