Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

जैन पीजी कॉलेज में छात्राओं ने नियमित कक्षाएं नहीं लगने पर दिया ज्ञापन

India-1stNews






बीकानेर।  श्री जैन आदर्श पीजी महाविद्यालय के छात्र / छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिला आनंद जी पाठक को ज्ञापन दिया गया। महाविद्यालय के छात्र चांदरतन डागा ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं नहीं लग रही है और ना ही विषय व्याख्याताओं की पुरी व्यवस्था है। छात्रों द्वारा एक ज्ञापन 04 सितम्बर 2023 को दिया गया जिसमें कक्षाएं नियमित लगाने व सभी सब्जेक्ट विषयों व्याख्याताओं को बदलने की बात की गई है लेकिन कॉलेज प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही व्याख्याताओं की पुर्ति की जाऐगी। जिसमें आज फिर छात्र संघ ने महाविद्यालय के प्राचार्य को अवगत करवाया। अगर अब भी सुधार नहीं हुआ तो छात्र शक्ति आंदोलन करेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस बार समेस्टर सिस्टम लागु होने की वजह से आशा की जाती है कि जल्द ही शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।

ज्ञापन देने में अशोक सेन, चांद रतन डागा, संजय खाती, रमेश सारस्वत, सुरभि बिश्नोई, ज्योति, कुसम बाफना, साक्षी कांकरिया आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement