Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

उधार दी रकम को वापस नहीं लौटाने के कारण कर ली आत्महत्या

India-1stNews






बीकानेर। युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले में डराने- धमकाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट इस्तगासे के जरिए बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला रवि विहार कॉलोनी निवासी चिरंजीलाल शर्मा ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र खूबचंद शर्मा से आरोपियों ने उधार रुपए लिये, लेकिन वापस नहीं लौटाए । धोखाधड़ीपूर्वक आरोपियों ने उसके पुत्र की रकम हड़प कर ली तथा उसके पुत्र को तंग परेशान किया।

परिवादी का आरोप है कि डराने-धमकाने व परेशान करने तथा उधार दी रकम को वापस नहीं लौटाने के कारण उसके पुत्र खूबचंद शर्मा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए जोधपुर निवासी अक्षय दुग्गड़, यश मेहता व नेहा पत्नी यश मेहता के खिलाफ धारा 420, 406, 323, 341, 504, 306, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562