Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

अवैध स्मैक के साथ जीतू और वासुदेव गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों के पास से करीब 27 ग्राम अवैध स्मैक पकड़ी है। पुलिस ने न्यू भारतमाला रोड़ पर पीछा कर इन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देशनोक के रहने वाले जीतू और सुरपुरा निवासी वासुदेव को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement