Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

चोरी करने के मामले में पुलिस ने नाबालिग को किया निरूद्ध, माल को खुर्दबुर्द करने के आरोप में माँ गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। गत दिनों मुक्ताप्रसाद नगर में हुई चोरी के मामले में मुक्ताप्रसाद नगर पुलिस थाना की टीम ने एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। साथ ही चोरी के पश्चात चोरी का माल खुर्दबुर्द करने के आरोप में नाबालिग की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 सितम्बर को मुक्ताप्रसाद नगर निवासी चिरंजीलाल ने परिवाद दिया की कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर में रात्रि में घुसकर घर से सोने व चांद के आभुषण चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस द्वारा साक्ष्यों व तकनीकी अनुसंधान के बाद एक नाबालिग को निरूद्ध किया गया है। नाबालिग के साथ ही माल को खुर्दबुर्द करने के आरोप में नाबलिग की मां को भी गिरफ्तार किया गया। नाबालिग व उसकी मां की निशानदेही पर पुलिस द्वारा माल बरामद कर नाबालिग को किशोरगृह व उसकी मां को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562