Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद थाना टीम ने की है। पुलिस टीम एसपी के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ख्वाजा कॉलोनी निवासी सुल्तान खां पुत्र अली खां को रामपुरा बाईपास के पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है। बता दे कि मुक्ताप्रसाद थाने की टीम द्वारा बीते एक सप्ताह में चोथी कार्रवाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562