Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राह चल रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार छीनकर फरार

India-1stNews




बीकानेर। शहर में चोरों और लुटेरों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का किसी तरह का भय नहीं है। हैरानी की बात है कि कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने छीना-झपट्टी की वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

ताजा मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी नापासर के राजेरा गांव हाल बीकानेर की बापू कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय प्रेमचंद सारस्वत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को रात 9:25 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बिना नम्बर की बाइक लेकर आया एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल छीनकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562