Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रिफलिंग, ऑटो सर्विस सेन्टर से 10 सिलेंडर जब्त, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर: घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रिफलिंग, ऑटो सर्विस सेन्टर से 10 सिलेंडर जब्त, देखे वीडियो



बीकानेर। जिला रसद विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रिफलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। जिला रसद अधिकारी सुभाष कुमार के निर्देश पर आज मुरलीधर व्यास नगर में एक ऑटो सर्विस सेन्टर पर छापेमारी कर दस गैस सिलेण्डर, एक रिफलिंग मशीन, एक इलेक्टोनिक कांटा जब्त किया। प्रवर्तन निरीक्षक संदीप मांकल व पवन सुथार की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई में गणपति ऑटो सेन्टर का औचक निरीक्षण किया गया। तो संचालक ओम हर्ष घरेलू गैस सिलेण्डर की अवैध रिफलिंग करता पाया गया। संचालक से पूछताछ पर बताया कि उक्त सिलेण्डर गैस एजेन्सी के डिलवरी बॉय से लिये गये है। ये सभी गैस सिलेण्डर जश्न इण्डेन गैस एजेन्सी चूंगी चौकी के पास के बताएं गये। जिन्हें कंपनी को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान ऑटो रिक्शा चालक अपना ऑटो लेकर फरार हो गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562