Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में सोमवार से लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र, दिशा निर्देश जारी

India-1stNews




विधानसभा चुनाव 2023
सोमवार से लिए जाएंगे नाम निर्देशन पत्र

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश

बीकानेर ,27 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने कहा  कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत  सोमवार से नाम निर्देशन पत्र लिए जाने की प्रकिया प्रारम्भ होगी, इसके मद्देनजर  सभी रिटर्निंग अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय करते हुए समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर लें और धारा 144 का उल्लंघन ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग अधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को यह निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि 100 मीटर के दायरे में केवल तीन वाहनों का प्रवेश ही अनुमत है इसे ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था कर ली जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करेंगे तथा वेबकाम की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से की जाएगी । साथ ही 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होने वाली समस्त रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखवाना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई जुलूस, रैली, कॉर्नर रैली इत्यादि आयोजित होती है तो इसकी समुचित अनुमति प्रदान की जाए ।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि 100 मीटर के दायरे में निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित हो, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे इसके लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया उपस्थिति रहीं । सभी रिटर्निंग अधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जुड़े।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement