Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हार्ट अटैक से 12 वर्षीय बालक की मौत 

India-1stNews




हार्ट अटैक से 12 वर्षीय बालक की मौत 

बीकानेर। स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे बालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बालक के पिता वल्लभ गार्डन क्षेत्र निवासी के अनुसार उनका 12 वर्षीय बेटा स्कूल में पढ़ता था। वह खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहा था। मंगलवार को स्कूल के अन्य बच्चों एवं शिक्षकों के साथ वह भ्रमण पथ पर अभ्यास कर रहा था। भ्रमण पथ पर दौड़ लगाते समय अचानक से गश खाकर गिर पड़ा। वहां मौजूद शिक्षक व अन्य लोग उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। अशोक ने पुलिस को बताया कि पहले से हार्ट के मर्ज की दवा चल रही थी। आशंका है कि दौड़ने के दौरान सांस फूलने से उसे दिल का दौरा पड़ा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562