Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

हॉस्पिटल के पास युवक गिरफ्तार, 14 ग्राम अवैध एमडी बरामद, सप्लायर नामजद

India-1stNews




हॉस्पिटल के पास युवक गिरफ्तार, 14 ग्राम अवैध एमडी बरामद, सप्लायर नामजद





बीकानेर। कोटगेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सप्लायर को नामजद किया है। थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार पशु हॉस्पिटल के पास वाली गली बांद्रा बास में युवक के एमडी होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली। जिसमें युवक के पास 14.80 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने तुरंत ही गुजरों की कब्रिस्तान के पास बान्द्रा बास निवासी शंभू खान पुत्र ईमामुदीन को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के दौरान यह एमडी नगरासर निवासी महेन्द्र गोदारा पुत्र गणपतराम बिश्नोई से लाना बताया। ऐसे में पुलिस ने महेन्द्र गोदारा को भी मामले में नामजद कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी शंभू यहां यह एमडी को बेचने की फिराक में था, लेकिन बेचने से पहले पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया जिसकी जांच नयाशहर थानाधिकारी गोविंद व्यास को सौंपी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562