Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बुजुर्गों के सम्मान में मैट्रिक्स-स्कूल ऑफ आर्ट की अनूठी पहल, बुजुर्गों को भेंट करो गुलाब और पाओ डांस की फीस में 20 प्रतिशत की छूट

India-1stNews





बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों के सम्मान में मैट्रिक्स-स्कूल ऑफ आर्ट ने एक अनूठी पहल की है। बुजुर्गों के सम्मान में मैट्रिक्स डांस, योगा, मार्शल आर्ट व जुंबा क्लासेज में नये एडमिशन पर फीस में 20 प्रतिशत की छूट देगा। डायरेक्टर शशिराज गोयल ने बताया कि इसके लिए आवेदक को अपने दादा-दादी, नाना-नानी अथवा किसी भी बुजुर्ग को गुलाब भेंट करते हुए एक फोटो लेनी होगी। यह फोटो 8233110517 पर वाट्सएप करने पर रजिस्ट्रेशन में छूट हेतु स्वीकृति प्रदान की जाएगी। फोटो आप 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर की रात 10 बजे तक कभी भी भेज सकते हैं। आवेदक सुदर्शना नगर, नागणेची माता मंदिर के पास स्थित मैट्रिक्स आर्ट ऑफ स्कूल में भी संपर्क कर सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562