Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर के इस फांटे पर नाकेबंदी में मिले 3 लाख 39 हजार की नकदी

India-1stNews






करमीसर फांटे पर नाकेबंदी में 3 लाख 39 हजार की नकदी जब्त
एफ एस टी द्वारा की गई कार्रवाई

बीकानेर 22 अक्टूबर। शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव संपन्न करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर विभिन्न संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में करमीसर फांटे पर नाकेबंदी के दौरान की गई जांच में एक वाहन से 3 लाख 39 हजार रुपए  की नकद राशि की जब्त की गई। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन पंजीयक अधिकारी और  अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर )जगदीश प्रसाद गौड के नेतृत्व में एफ एस टी द्वारा यह कार्रवाई की गई ।

गौड़ ने बताया करमीसर फांटे पर नाकाबंदी के दौरान टीम ने विभिन्न वाहनों की जांच की। इसी दौरान संदिग्ध पाए जाने पर एक वाहन से 3 लाख 39 हजार रुपए की जब्ती की गयी। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा  सक्रिय रूप से धरपकड़ की कारवाइयां की जा रही है।इस दौरान सीओ सिटी हिमांशु शर्मा भी साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement