Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

रेलवे ट्रेक पर लगे बिजली के खंभे से लटककर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




रेलवे ट्रेक पर लगे बिजली के खंभे से लटककर युवक ने की आत्महत्या


बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक ने टावर से लटककर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से चौकानेट की ओर स्टेशन के नजदीक ही एक युवक ने रेलवे लाइन के बिजली टॉवर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बीकानेर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन सुबह 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर पहुंची और इसी ट्रेन के गार्ड ने एक युवक के लटके होने की सूचना स्टेशन पर दी। पुलिस एसआई बलवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562