Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

India-1stNews


विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में कल रात को एक युवक ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर रोड पर कल्ला पेट्रोल पंप के सामने बंगला नगर, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी में 19 साल के शिव सुथार पुत्र भंवर लाल सुथार ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि वो घर पर अकेला था। घर वाले जब वापस आए तो वो फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्यों ने शव को नीचे उतारकर पीबीएम पहुंचाया। जहां चिकित्सकों मुआयना करने बाद मोर्चरी में रखवाया दिया। खिदमतगार खादिम सोसायटी के अध्यक्ष जाकिर, शोएब, असहाय संस्थान कार्यकर्ता राजकुमार खडग़ावत, ताहिर हुसैन, अब्दुल सत्तार, नसीम, रमजान और मोहम्मद जुनेद खान ने भागीदारी निभाई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement