Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बाबा की सजीव झांकी ने भक्तो का मन मोया

India-1stNews





बाबा की सजीव झांकी ने भक्तो का मन मोया

बीकानेर। एक श्याम द्वारिकाधीस के नाम सांस्कृतिक भजन संध्या व सम्मान समारोह का रामदेवरा में हुआ आयोजन।  जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) की ओर से आयोजित आसोज मेले के दौरान स्वर्गीय पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की समृति में आयोजित इस कार्यक्रम में बीकानेर के गायक श्याम देराश्री,लालचंद उपाध्याय,गोविंद ओझा,खुशबू व मोनिका रामदेवरा के नेमीचंद ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वही पोकरण के कलाकार सवाई ने बाबा रामदेव का रूप धरकर भजनों पर नृत्य की प्रस्तुति देते हुए सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।आयोजक अनिल ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 13 वर्षों से रामदेवरा में किया जा रहा है । समारोह के  मुख्य अतिथि जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा),श्रीकिशन ओझा,सुशील कुमार छंगाणी ने कलाकारों व गणमान्य जनों का सम्मान किया। वही श्रद्धालुओं को ठंडे की प्रसादी का वितरण किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement