Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पेड़ों के झुंड के बीच मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर

India-1stNews




पेड़ों के झुंड के बीच मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर


बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। लाश को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी।

नापासर थाना क्षेत्र के रामसर गांव से मुंडसर जाने वाली कांकरिया रोड पर रामसर से थोड़ा सा दूर सड़क के पास कींकर पेड़ों के पास 35 वर्षीय युवक की लाश मिली हैं। थानाधिकारी संदीप पुनिया ने बताया की मृतक युवक जगदीश पुत्र गोपाल राम मेघवाल है जो रामसर गांव का निवासी हैं। थानाधिकारी पुनिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम को भी घटनाक्रम के बारे में बताया गया है। जिसके बाद एसएफएल टीम भी बीकानेर से नापासर पहुंची। आसपास के सामान को कब्जे में लिया जा रहा है। मौके के फोटोग्राफ और वीडियो भी तैयार किए गए हैं। प्रथम दृष्ठिया मौत का पता नही चला है। पुलिस अभी ये तय नहीं कर पाई है कि ये हत्या है या किसी तरह की सामान्य मौत परिजनों को सूचना कर दी गई है। परिजनों से भी पूछा जा रहा है कि उन्हें किसी तरह का शक है तो रिपोर्ट दें। हालांकि पुलिस को अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562