Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

अलग-अलग प्रकरण में पाँच आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




अलग-अलग प्रकरण में पाँच आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने अलग-अलग प्रकरण में अवैध शराब सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विधानसभा चुनाव के मध्यनजर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत की गई। जिसमें थानाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा विशेष कार्रवाई के लिए अलग- अलग टीमों का गठन किया। इन टीमों ने अलग- अलग स्थानों से अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 244 पव्व अंग्रेजी शराब जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसमें आगरा जिले के रहने वाले साहनवाज उर्फ समीर, तबरेज खान, धोलपुर जिले के रहने वाले भोलू, आगर जिला निवासी सलमान व अकरम कुरैशी को गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562