Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: फर्जी पट्टा बनाया, मारपीट कर दी धमकी, मामला दर्ज

India-1stNews




गंगाशहर: फर्जी पट्टा बनाया, मारपीट कर दी धमकी, मामला दर्ज

बीकानेर। फर्जी दस्तावेजों से जमीन का पट्टा बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में श्रीरामसर निवासी किशोर कुमार माली ने मेघराज पुत्र मोड़ाराम,धनराज पुत्र मोड़ाराम,हिमालय पुत्र मेघराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना श्रीरामसर में 28 नवम्बर 2022 से 20 अगस्त 2023 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी पुस्तैनी जमीन है। जहां पर वह निवास करता है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एक दिन उसके जमीन पर एकराय होकर आए और कहा कि ये जमीन हमारी है।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे एक दूसरा पट्टा दिखाया और जमीन पर दावा किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों उसके साथ मारपीट की और जमीन से निकलने के लिए धमकी दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाते हुए प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पट्टा भी जारी करवा लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562