Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर के इस पैट्रोल पंप के पास फायरिंग, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने

India-1stNews



बीकानेर के इस पैट्रोल पंप के पास फायरिंग, पुलिस जुटी सीसीटीवी फुटेज खंगालने


बीकानेर के गजनेर रोड पर कार पर जा रहे तीन दोस्तों पर कुछ युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में तीनों दोस्त बाल-बाल बच गए और फायरिंग करने वाले फरार हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है।

डूडी पेट्रोल पंप के पास इंद्रा कॉलोनी निवासी दीपेंद्र पंवार व उसके दो दोस्त सलमान और समीर एक कार में जा रहे थे। अचानक एक बुलेट पर सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। इस पर तीनों दोस्त अपनी कार को भगाकर ले गए। तीनों के किसी तरह की चोट नहीं आई। फायरिंग करने वाले कौन है? इस बारे में दीपेंद्र को भी जानकारी नहीं है। इसीलिए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले की जांच एएसआई फूसराम कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें अब तक कोई दृश्य दिखाई नहीं दिया हैं, जिसमें कोई बाइक से फायरिंग कर रहा हो। घटना स्थल का भी पुलिस मुआयना कर रही है, जहां से भी फायरिंग के सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। अब पुलिस किसी भी अज्ञात व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562