Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय क्रिकेट एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिता: एसजेपीएस ने फ़िर से दर्ज की विजयी दावेदारी

India-1stNews


जिला स्तरीय क्रिकेट एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिता: एसजेपीएस ने फ़िर से दर्ज की विजयी दावेदारी




जिला स्तरीय क्रिकेट एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिता: एसजेपीएस ने फ़िर से दर्ज की विजयी दावेदारी


बीकानेर। 67 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर ने क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर खेल में चयन हेतु  अंडर-14 में शौर्य आचार्य एवं अंडर-17 में पार्थ चाण्डक व जीत पुरोहित ने अपनी जगह सुरक्षित की। वहीं लॉन टेनिस में राज्य स्तर खेल में चयन हेतु अंडर 19 में अदिति बाँठिया  (स्वर्ण) पलक पित्ती (कांस्य) एवं अंडर 17 में चेल्सी बोथरा (रजत) पदक प्राप्त कर अपना स्थान सुरक्षित किया। जिला स्तर पर अंडर 19 वर्ग में  लॉन्ग टेनिस की टीम एसजेपीएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी प्राप्त कर शाला को गौरवान्वित किया।

वहीँ नोखा तथा लूणकरणसर में हुई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अंडर-17 व 14 वर्ग टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खेल क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने वाले प्रतिभागियों को शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर,सचिव सीए माणक कोचर, सीईओ सीमा जैन व प्रधानाचार्या रूपश्री सिपानी ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की तथा सफल मार्गदर्शन के लिए खेल प्रभारी हनी माथुर का विशेष आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562