Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

25 हजार का इनामी सहित दो साथी चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद

India-1stNews




25 हजार का इनामी सहित दो साथी चढ़े पुलिस के हत्थे, तीन पिस्टल दो जिंदा कारतूस बरामद

बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश को हथियारों के साथ पकड़ा है। यह कार्रवाई एसपी तेजस्विनी गौतम के निर्देशन में बीछवाल, मुक्ताप्रसाद और डीएसटी की टीम ने की है। पुलिस ने सूचना तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर अपना जाल बिछाया और नापासर थाना क्षेत्र के 25 हजार के इनामी को दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने गंगानगर से 25 हजार के इनामी रामस्वरूप और हैदर,गुड्डू दमामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562