Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: छाया में सुस्ता रहे बुजुर्ग पर गिरी दीवार, मौके पर ही मौत

India-1stNews




बीकानेर: छाया में सुस्ता रहे बुजुर्ग पर गिरी दीवार, मौके पर ही मौत


बीकानेर के शीतला गेट क्षेत्र में दीवार के पास सुस्ता रहे बुजुर्ग पर दीवार गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। घटना मंगलवार सुबह की है।

पुलिस के अनुसार शीतला गेट के पास डारो के मोहल्ले में एक पुरानी दीवार अचानक ढह गई। इस दीवार के पास ही फेज मोहम्मद (60) सुस्ता रहा था। दीवार उसके ऊपर ही गिरी। भारी भरकम दीवार से सिर में चोट लगी और उसकी मौत हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जहां उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया है। घटना के बाद गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। दीवार काफी पुरानी थी, जिसे समय रहते गिरा दिया जाता तो ऐसा हादसा नहीं होता।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज करके छानबीन शुरू की है। पता लगाया जा रहा है कि ये दीवार किसकी थी और मृतक फेज मोहम्मद यहां क्या कर रहा था। दीवार के पास ही बड़ी संख्या में ईंटें भी पड़ी है। जिसे मौके से हटाया नहीं गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562