Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

नहर में मिला महिला का शव

India-1stNews




नहर में मिला महिला का शव 

बीकानेर। छत्तरगढ़ में आज सुबह नहर में एक महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस ने शव को छत्तरगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाने के हैड कांस्टेबल रामचरण मीणा के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे छत्तरगढ़ के अंतिम छोर की सीमा पर स्थित माइलेटी नहर भाडसर में एक महिला की लाश देखी गई। पुलिस ने उसको बाहर निकाला।यह संभवत बिरधवाल हैड की ओर से पानी में बहकर छत्तरगढ़ की तरफ आ गई थी। उन्होंने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास अभी चल रहे हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष के बीच है। एक हाथ में चूड़ी व दूसरे हाथ में एक धागा बंधा हुआ है। ऊपर कुर्ता पहन रखा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement