Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र घायल

India-1stNews






बीकानेर। एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। यह हादसा 30 सितंबर को हुआ। इस संबंध में खतुरिया कॉलोनी निवासी रामधन ने व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ मोटरसाईकिल पर 80 फुट रोड पर जा रहा था। तभी एक स्कूल बस चालक तेज गति, गफलत व लापरवाही से बस को चलाता हुआ आया व रोग साईड से उसकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उस व उसके पुत्र को चोटें आई। परिवादी ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस पर सेंट विनस स्कूल नाम लिखा हुआ था। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562