Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: स्वर्णकार ट्रस्ट के ट्रस्टीयो को मिली जान से मारने की धमकी!

India-1stNews


स्वर्णकार ट्रस्ट के ट्रस्टीयो को मिली जान से मारने की धमकी






बीकानेर। श्री मैढ़ स्वर्णकार ट्रस्ट (श्री करणी माता मन्दिर) नोखा रोड गंगाशहर बीकानेर के अध्यक्ष एवम ट्रस्ट  के ट्रस्टी सदस्यो को  जान से मारने की धमकी देने और ट्रस्ट की भूमि व सम्पति पर भू माफियों की दखल अन्दाजी व माता रानी के दरबार में अशान्ति व भय का वातावरण उत्पन्न करने बाबत एक परिवाद पुलिस थाना गंगा शहर में ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव नारायण सोनी व ट्रस्टियों द्वारा पेश किया गया है। ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी एवम सामाजिक कार्यकर्ता मेघराज मौसूण ने बताया कि  श्याम सुन्दर सोनी, जगदीश सोनी और चुन्नीलाल सोनी  जो कि अपने अन्य सार्गिद व्यक्तियों की सह में आकर पिछले 3-4 माह से ट्रस्टीगणों को ट्रस्ट से बेदखल करने के लिए अपने अवैध कार्यों को ट्रस्ट परिसर में संचालित करने के लिए दबाव बनाने के आश्य से ट्रस्ट सम्पति को खुर्दबुर्द करने के लिए हमें डरा धमका रहे है. व जान माल का नुकसान पहुचाने की लगातार धमकी दे रहे है। श्यामसुन्दर सोनी  पिछले लम्बे समय से हमारे मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज गंगाशहर बीकानेर व राज्य व राष्ट्रीय स्तर के वाट्स अप्प ग्रुपों में ट्रस्ट के प्रति समाज में वैमनस्य की भावना पैदा करने व विभिन्न सामाजिक वर्गों में जहर उत्पन्न करने के लिए ट्रस्ट व ट्रस्टीगण के प्रति भडकाऊ सन्देश लगातार प्रेषित कर रहा है। जिस हेतु ट्रस्टीयों द्वारा श्याम सुन्दर सोनी को सामाजिक तौर पर कई बार समझाने का प्रयास किया जा चुका है। लेकिन लेकिन फिर भी यह कार्य निरंतर जारी रखे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement