Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक घायल

India-1stNews





कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक घायल

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में कार और ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में एक युवती सहित पांच जने सवार थे लेकिन किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास कालू रोड पर ये हादसा हुआ। यहां एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हरियाणा नम्बर की कार बीकानेर की ओर जा रही थी। इसमें एक युवक को ज्यादा चोट लगी है। देर रात 1.30 बजे हुई दुर्घटना में चालक को मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद एक बार तो रास्ता जाम हो गया। फिर लखासर हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से कार को सड़क से हटाया। इसके बाद ही रास्ता साफ हो सका। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त करके थाने ने खड़ा किया है। थानाधिकारी अनिल बिश्नोई ने बताया कि कार में सवार किसी भी सवारी के इतनी चोट नहीं थी कि अस्पताल पहुंचाना पड़े। सभी सुरक्षित हैं। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की है। अब तक श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस हादसे को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562