Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पानी के कुंड में डूबने से युवक व युवती की मौत

India-1stNews




बीकानेर। कुंड में डूबने से युवक व युवती की मौत हो जाने के दो प्रकरण सामने आए है। जिसमें एक नोखा थाना क्षेत्र का है तो दूसरा कालू थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज हुई है। कालु वार्ड नंबर 17 निवासी भंवरलाल ने कालु पुलिस को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसका भतीजा सुरेश (25) अपने खेत में बना पानी के कुंड से पानी लेने गया था, जो कुंड में गिर गया। आवाज सुनकर सुरेश की मां दौड़ कर कुंड पर पहुंची। जिसने देखा कि सुरेश पानी में डूब गया। पानी में डूबने से सुरेश की मृत्यु हो गई। 

वही नोखा थाना क्षेत्र की भामटसर रोही में कुंड में गिरने से देवा पुत्री ओमप्रकाश की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पिता ओमप्रकाश मेघवाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री देवा पानी डिग्गी में पैर फिसलने से गिर गई। जिससे पानी डूबने से उसकी मृत्यु हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement