Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: मां ने उसे भाई बनाया था, कर गया कुछ ऐसा कि रो पड़ीं मां-बेटी

India-1stNews




गंगाशहर: मां ने उसे भाई बनाया था, कर गया कुछ ऐसा कि रो पड़ीं मां-बेटी

गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चुरा ले गया। गंगाशहर चौधरी कॉलोनी आठ नंबर रोड निवासी संतोष पत्नी स्व. लोढाराम भार्गव अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। वह खुद टीबी से पीड़ित हैं। उसकी तीन बेटियां हैं, जो शादी-विवाह समारोह में खाना बनाने आदि काम करने जाती हैं। संतोष की बड़ी बेटी दुर्गा ने बताया कि अभी सप्ताहभर पहले जोधपुर निवासी पीरू पुत्र कालूराम घर पर रहने आया था, जो उसकी मां का धर्मभाई बना हुआ है। पीरू शनिवार की सुबह घर से जेवर व नकदी लेकर भाग गया।


दो घंटे में सामान लेकर फरार

दुर्गा ने बताया कि शनिवार सुबह वह काम पर चली गई। मां कहीं पड़ोस में थी। घर पर कोई नहीं था। आरोपी पीरू ने छोटी बहन रीना को फोन कर सबके बारे में पूछताछ की। जब उसे पता चल गया कि घर पर कोई नहीं है। तब वह सवा ग्यारह बजे घर में घुसा। आरोपी ने कमरे का ताला तोड़ा। अलमारी का ताला तोड़ कर सोने की कंठी, गले का हार, तीन अगूठियां, सोने का डोरा, चांदी की तीन जोड़ी पायल एवं 50 हजार नकदी ले गया। दोपहर एक बजे वह काम से वापस आई, तब घटना का पता चला। आरोपी पीरू को फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। पीड़िता संतोष व उसकी तीनों बेटियों का वारदात के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। एक लड़की की शादी कर रखी है। जेवर मां-बेटी दोनों के थे।

लोकेशन जोधपुर आई, जांच कर रहे

गंगाशहर एसएचओ परमेश्वर सुथार ने बताया कि आठ नंबर रोड के एक घर में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित परिवार ने चोरी का आरोप अपने रिश्तेदार पीरू पर ही लगाया है। आरोपी की लोकेशन जोधपुर आई है, इसकी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement