Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सिद्धि कुमारी का बीजेपी नेता दिलीप पूरी के कार्यालय में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

India-1stNews




सिद्धि कुमारी का बीजेपी नेता दिलीप पूरी के कार्यालय में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत


आज बीकानेर पूर्व से विधायक एवं वर्तमान में बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सिद्धी कुमारी भाजपा नेता दिलीप पुरी के व्यास कॉलोनी स्थित कार्यालय में पधारे।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पुर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा युवा मोर्चा के पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई भाजपा बीकानेर शहर ईकाई के तीनों महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक व श्याम सुन्दर चौधरी बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, अभय पारीक, जेठमल नाहटा व विनोद करोल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता, पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य, चारू शर्मा, संजय गुप्ता, बजरंग सोखल, मांगीलाल बिश्नोई व पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता मुकेश बन, मालसिंह खीचन, हिमांशु महात्मा, सुनिल पुरी, अनिल गिरी, एडवोकेट जगदीश रेण, लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित, श्रीभगवान स्वामी, महेश स्वामी, धनराज स्वामी, कुलदीप महात्मा उपस्थित रहे।

इस दौरान श्री दिलीप पुरी ने कहा कि वे भाजपा के निष्ठवान कार्यकर्ता है एवं राष्ट्रहित सर्वोपरी है तथा गत 32 वर्षांे से भाजपा में निस्वार्थ भाव से सेवाकार्य कर रहे हैं।भाजपा एक लोकतात्रिंक पार्टी है तथा इस केडर बेस पार्टी में हर कार्याकर्ता को विधानसभा चुनाव में दावेदारी प्रस्तुत करने का पूर्ण हक है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तीन बार से विधायक सुश्री सिद्धी कुमारी को प्रत्याशी घोषित किया है तो वे अपने कार्याकर्ताओं के साथ तन, मन, धन से विधानसभा चुनाव में सुश्री सिद्धी कुमारी का सहयोग कर उन्हें प्रचंड जीत दिलवाने का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement