Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राहगीरों को लिफ्ट देकर जेब से रुपये पार करने वाले दो गिरफ्तार, बाइक की जब्त

India-1stNews





बीकानेर। राह चलते लोगों के जेेब से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने की है। पुलिस ने 25 सितम्बर को प्रार्थी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में की है। प्रार्थी ने बताया कि वह 18 सितम्बर को सूरसागर के पास था। वहां पर दो बाइक सवार आए और रास्ता पुछा। जब प्रार्थी ने रास्ता बता दिया तो बाइक सवार युवकों ने कहां कि बैठ जाओ हम छोड़ देंगे। प्रार्थी जब महिला मंडल स्कूल के पास उतरा और जब जेब संभाली तो प्रार्थी की जेब से 7 हजार रूपए व आधार कार्ड गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आज संजय सिंह बावरी और अर्जुन बावरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों से अन्य ऐसी ही चोरियों के बारे में पुछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562