Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

रस्सी से बांध कर की मारपीट, रुपए छीनने का आरोप में ट्रेफिक पुलिस के सिपाही सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज

India-1stNews

रस्सी से बांध कर की मारपीट, रुपए छीनने का आरोप में ट्रेफिक पुलिस के सिपाही सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज




बीकानेर। रस्सी से बांध कर मारपीट करने एवं रुपए छीनने के आरोप में ट्रेफिक पुलिस के सिपाही सहित पांच जनों के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। परिवादी लालमदेसर छोटा, नोखा निवासी प्रेमप्रकाश सारण पुत्र नानूराम ने ट्रैफिक थाने के कांस्टेबल शेरसिंह, उसकी पत्नी, ट्रैफिक पुलिस का एक अज्ञात सिपाही व हिस्ट्रीशीटर पठान पर आरोप लगाए हैं। परिवादी के अनुसार 29 सितंबर को स्वास्थ्य ठीक नहीं था, ऐसे में वह इलाज के लिए बीकानेर की पीबीएम अस्पताल आया। यहां डॉक्टर का आउटडोर नहीं था। ऐसे में डॉक्टर को घर पर दिखाना मगर उसके पास पैसे नहीं थे। परिवादी के अनुसार उसके चाचा का लड़का सुरेंद्र कमिश्नर ऑफिस में बाबू है। वह हेमु सर्किल स्थित उसके सरकारी क्वार्टर गया, मगर क्वार्टर बंद था। वह वहां से चला गया और रात करीब 11 बजे पुनः वहां गया मगर क्वार्टर फिर भी बंद था। परिवादी के अनुसार इसी दौरान आरोपी शेरसिंह अपने क्वार्टर से आया। अन्य भी उसके साथ थे। उसे क्वार्टर में घसीटकर ले जाया गया। जहां उससे मारपीट की गई। जेब में पड़े डेढ़ सौ रूपए भी छीन लिए गए। आरोप है कि जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस आरोपियों को पकड़ने की बजाय उल्टा पीड़ित को ही थाने ले गई और बंद कर दिया। अगले दिन जमानत होने पर परिवाद दिया गया मगर सुनवाई नहीं की गई। इस पर परिवादी ने एसपी के समक्ष गुहार लगाई तब मुकदमा दर्ज हुआ। मामले की जांच सीओ सदर शालिनी बजाज को दी गई है। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक सात दिन पहले आरोपी के खिलाफ कांस्टेबल परिवार की तरफ से एससी एसटी का मुकदमा दर्ज करवाया गया था। उसी क्रम में यह मुकदमा हुआ है। हालांकि पुलिस के अनुसार प्रेमप्रकाश के साथ मारपीट हुई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement