Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत

India-1stNews




ट्रैन की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक का विवाह महज पांच महीने पहले हुआ था। ऐसे में घर में मातम छा गया हैं।

श्रीडूंगरगढ़ के पास ही स्थित बिग्गा गांव का निवासी 26 वर्षीय युवक संजय कुमार पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल की इस हादसे में मौत हुई है। बीती रात युवक बिग्गा गांव से 2 किलोमीटर दूर बिग्गाबास रामसरा की ओर पटरी पार कर रहा था और करीब 8 बजे बीकानेर हिसार ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा चपेट में आ गया। ऐसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

संजय का विवाह महज पांच महीने पहले हुआ था। घर में अब तक नए विवाह का माहौल था। अचानक ये माहौल मातम में बदल गया। सरकारी कर्मचारी संजय समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उसकी मौत से घर के साथ ही गांव में भी मातम है। सरपंच जसवीर सारण सहित अनेक ग्रामीण परिजनों को सांत्वना दे रहे है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अब इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562