Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

चार क्विंटल 64 किलों डोडा पोस्त सहित तीन वाहन जब्त, एक भी गिरफ्तारी नही?

India-1stNews




चार क्विंटल 64 किलों डोडा पोस्त सहित तीन वाहन जब्त, एक भी गिरफ्तारी नही


बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर बज्जू पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा अवैध डोडा पोस्त सहित तीन वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई आई रेंज बीकानेर ओमप्रकाश तथा एसपी तेजस्वीनी गौतम तथा एडिशनल एसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में सीओ कोलायत अरविन्द कड़वासरा के निकट सुपर- विजन में आगामी विधानसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुवे अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम तथा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिसमें सोमवार को बज्जू थानाधिकारी रामकेश मीणा मय टीम द्वारा नाकाबन्दी व गस्त के दौरान तीन वाहन जिनमें एक बोलेरो पीकअप गाङी, एक स्विफ्ट डीजाईर कार तथा एक बोलेरो कैम्पर को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित जब्त किया है। तीनों वाहनों में अलग अलग मात्रा में कुल 04 क्विंटल 64 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त साबूत जब्त किया गया है।बता दे कि इस जब्ती मामले में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रामकेश मीणा, श्रवण राम हैड कानि., डालूराम हैड कानि. भागीरथ राम कानि., मोडाराम कानि., रामकुमार कानि., सम्पतलाल कानि. चालक शामिल रहे। विशेष भूमिका भागिरथ कानि. 439 पुलिस थाना बज्जू तथा दलीप सिंह कानि. साईबर सेल बीकानेर की रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement