Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

राजनीतिक गलियाराें की सबसे बड़ी खबर: अर्जुनराम मेघवाल, देवी सिंह भाटी की मुलाकात, दाेनाें का साथ आना BJP के लिए अच्छे संकेत

India-1stNews




राजनीतिक गलियाराें की सबसे बड़ी खबर: अर्जुनराम मेघवाल, देवी सिंह भाटी की मुलाकात, दाेनाें का साथ आना BJP के लिए अच्छे संकेत

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच अनबन अब खत्म हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में मेघवाल को हराने के लिए जगह-जगह पब्लिक मीटिंग करने वाले भाटी अब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलने बीकानेर के एक होटल में पहुंचे। दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई और जिले की अनेक सीट्स पर बंद कमरे में चर्चा भी की गई।

यहां अनाज मंडी के सामने स्थित एक होटल में शनिवार सुबह देवी सिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल अलग-अलग समय पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे से काफी जोश के साथ मिले। भाटी का हाथ अपने हाथ में थामे अर्जुनराम मेघवाल काफी देर तक वीडियो बनवाते रहे और फोटो खिंचवाते नजर आए। इस दौरान देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी उपस्थित थे। इससे पहले कोलायत से भाजपा उम्मीदवार और देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह भाटी भी अर्जुनराम मेघवाल से मिल चुके हैं।

भाजपा को दोहरा फायदा

इस मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले चुनाव में जब देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर भाटी हारी तो अर्जुनराम मेघवाल पर ही आरोप लगाए गए। अब दोनों एक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में तब भाटी ने मेघवाल का खुला विरोध किया था। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पक्ष लाभ की उम्मीद कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562