Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चोर मचा रहे है शोर, एक ही रात में कई घरों दुकान पर कर दी चोरी

India-1stNews




बीकानेर: चोर मचा रहे है शोर, एक ही रात में कई घरों दुकान पर कर दी चोरी

बीकानेर। चोरों ने चार घंटो में और एक दुकान में सेंधमारी की। चोर दुकान से पांच हजार रुपए चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार, अलख सागर कोयला गली स्थित रामेश्वर गहलोत के मकान में रात करीब तीन से चार बजे के बीच चोर घुसा। चोर ने घर में सो रहे सदस्यों के कमरों के गेट को कुंडी लगाकर बंद कर दिया। सामान कुछ नहीं मिलने पर मुख्य दरवाजे से सड़क की तरफ भाग गया। दूसरी घटना हरिओम के मकान हुई, जहां चोर घर में घुसे और जाते समय मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। तीसरी घटना किशनचंद- अमित गहलोत के घर में हुई। यहां घर के एक कमरे में घर का सदस्य यशवंत कमरे में सो रहा था। चोर कमरे की कुंडी लगाकार गेट बंद कर दिया। तभी घर के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग छूटा। घरवालों ने यशवंत के कमरे गेट खोला। यशवंत व अन्य लोगों ने चोर का पीछा किया, लेकिन चोर सांखला फाटक से रेलवे लाइन की तरफ भाग गया। चौथी घटना पन्नालाल सांखला के घर में हुई। यहां चोर छत के रास्ते से घर में घुसे। घर के आंगन में खूंटी पर टंगी दुकान की चाबियां लेकर दुकान खोली और गुल्लक से पांच हजार रुपए निकाल कर ले गया। एक ही रात में हुई चोरी की चार वारदातों से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कोटगेट थाने के समीप बेखौफ होकर बदमाश चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रात के समय रेलवे लाइन के पास शराबी व नशेड़ी युवकों का जमावड़ा रहता है। यह लोग कभी भी कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। ऐसे में इस क्षेत्र में रात के समय गश्त की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। इस संबंध में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कोटगेट थानाधिकारी से मिला और उन्हें ज्ञापन दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562