Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दो युवकों के साथ मारपीट, पॉकेट से निकाल ले गए नगदी

India-1stNews




दो युवकों के साथ मारपीट, पॉकेट से निकाल ले गए नगदी


बीकानेर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों के साथ मारपीट कर उनसे नकदी छीन ले जाने के दो मामले सामने आए है। पहला मामला नोखा पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां सूरपुरा निवासी राजूराम जाट ने राजाराम, मनोज, रामलाल निवासी सूरपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 25 नवंबर को सूरपुरा गांव की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई तथा जेब से दस हजार रुपए निकालकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, दूसरा मामला पांचू थाना क्षेत्र का है। जहां साधुणा निवासी फरसाराम जाट ने साधुणा निवासी भोमाराम, मदनलाल, शिवलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से चालीस हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement