Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कोलायत विधानसभा में चुनाव से पहले हंगामा, भाटी के काफिले पर जानलेवा हमला

India-1stNews





बीकानेर: कोलायत विधानसभा में चुनाव से पहले हंगामा, भाटी के काफिले पर जानलेवा हमला

बीकानेर। कोलायत विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी की गाड़ी पर हमले की बात सामने आ रही है। मामला देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना गांव का है। मामले में भंवर सिंह भाटी के गनमैन ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि बीती रात भंवर सिंह पलाना में जनसंपर्क हेतु गए थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने भंवर सिंह की गाड़ी पर हमला किया। देशनोक थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार गनमैन कांस्टेबल भूपेंद्र ने पुलिस को बताया है कि भंवर सिंह अंदर मतदाता से मिलने गए हुए थे। इसी दौरान नवल, हरिराम व कुछ अन्य पिकअप गाड़ी में आए और भंवर सिंह की गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई।

वहीं दूसरी तरफ से पैसे बांटने का आरोप भी लगा। मौके पर फ्लाइंग स्क्वायड भी आई। कश्यप सिंह के अनुसार पचास हजार रूपए ही मिले थे। इसके अलावा कहीं पैसे नहीं मिले। पुलिस के अनुसार भंवर सिंह के साथ दो वाहन ही थे। हालांकि मामला बिगड़ने के बाद में कई वाहनों में भंवर सिंह के समर्थक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हरिराम नाम के व्यक्ति को राउंड अप किया है। हालांकि यह हरिराम हमलावर है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562